ऊनाः हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय ऊना से सामने आया है। जहां एक 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः लापता चल रहे 60 वर्षीय शख्स की देह पानी में तैरती मिली, बेटे ने की पहचान
बताया जा रहा है कि मृतक युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से अपने घर के सिलिंग फैन की हुक से फंदा लगाया था। मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय मनजीत सिंह निवासी बार्ड नंबर-3 मोहल्ला गलुआ के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक बीते कल यानी शुक्रवार देर शाम को कहीं गया हुआ था।
घर वाले बाहर खोज रहे थे- कमरे लटका हुआ था
इसके बाद जैसे ही वह घर लौट तो किसी को बिना बताए सीधे अपने कमरे में चला गया। घर वालों को लगा की मनजीत अभी तक घर नहीं लौटा है तो इस पर उन्होंने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब मनजीत से बात नहीं हुई तो परिजन उसे तलाशने निकल पड़े तब उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो वर्षीय बच्चे ने गलती से निगल लिया जहरीला पदार्थ- गंभीर हाल में PGI रेफर
इस दौरान अचानक रात के समय जब घर के सदस्य उसके कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि मनजीत पंखे से लटका हुआ है। जिसे देख कर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शनिवार यानी आज परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार युवक ने इतना संगीन कदम क्यों उठाया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks