बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। यहां स्थित गोविंदसागर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब वह मछली पकड़ने के लिए गोविंद सागर के किनारे गया था। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान मुकेश निवासी डियारा सेक्टर के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटियों के साथ वैक्सीन लगवाने गई थी पत्नी- पीछे घर पर पति ने लगा लिया फंदा
बताया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया होगा और इसी वजह से वह गहरे पानी में डूब गया। वहीं, युवक के डूबने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को पानी से बाहर निकालने के बाद अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल जहां गिरी थी 8 मंजिला इमारत, अब उससे सटे 2 घर कभी भी गिर सकते हैं!
बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस को इस दौरान वहां पर मछली भी मिली है। जान गंवाने वाला युवक प्रवासी बताया जा रहा है। वह अपने माता-पिता के साथ डियारा सेक्टर में किराए के मकान में रहता था। मृतक के माता-पिता कुष्ठ रोग से पीड़ित बताया जा रहे हैं। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks