सोलनः हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के सोलन जिले स्थित बद्दी क्षेत्र से सामने आया है।
18 किलो भुक्क्की बरामद:
बता दें कि नालागढ़ के रिडयाली में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर टायर पंचर की दुकान चलाने वाले एक शख्स के पास से 18 किलो 300 ग्राम भुक्की बरामद की है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों की बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में 12 नए चेहरे शामिल, 4 से सदस्यता अभियान; चुनावी मूड से नहीं आएंगे बाहर
आरोपी नशा तस्कर की पहचान गुरमीत सिंह निवासी गांव स्नेड भाटिया के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बरामद नशे को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी नशे की ये खेप कहां से खरीदकर लाया था व किसे देने वाला था।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई:
इस मामले की पुष्टि करते हुए नालागढ़ थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दुकान से 18 किलो 300 ग्राम भुक्की बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने भुक्की के छोटे-छोटे पैकेट बना कर बोरे में रखे हुए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में एलपीजी सिलिंडर के दाम दो हजार रुपये के पार, दीवाली से पहले महंगाई का झटका
इसके साथ ही थाना प्रभारी ने आम जनता से अपिल की गई है कि वे नशा तस्करों को पकड़ने में पुलिस का सहयोग करे। यदि नशे के बारे मे कोई भी जानकारी उनके पास हो तो वे इसे पुलिस को बताएं। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks