सिरमौरः हिमाचल प्रदेश में एक 24 वर्षीय युवक के लापता होने की खबर सामने आई है। मामला सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल स्थित हरिपुरधार के तहत पड़ते गांव गेहल का बताया जा रहा है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट युवक के घरवालों ने पुलिस में दी।
बैल चराने गया था जंगल-
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल अनूप ठाकुर बैल चराने के लिए जंगल की ओर गया हुआ था। इस दौरान देर शाम भी जब वे घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।
इस दौरान शाम को उनका बैल खुद ही घर आ गया, लेकिन अनूप नहीं लौटा। जब कहीं कोई कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई।
कहीं दिखे तो यहां करें संपर्क-
इसके साथ ही लापता युवक के घरवालों ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। यदि आपको कहीं पर भी युवका का कोई भी पता चलता है तो आप नीचे दिए गए इस नंबर पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। नंबरः 8894220147 , 9129224925 , 9805299182
इसके साथ ही हो सके तो इस खबर को शेयर करें। आपका एक शेयर घर के चिराग को ढूंढने में काफी कारगर साबित हो सकता है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks