जयराम कैबिनेट का बड़ा फैसला: पहली से सातवीं तक के खोल दिए स्कूल, जानें डिटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट का बड़ा फैसला: पहली से सातवीं तक के खोल दिए स्कूल, जानें डिटेल

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। तीसरी से सातवीं कक्षा तक स्कूल खुलेंगे। 10 नवंबर, 2021 से तीसरी से सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र स्कूल आएंगे। इसके अलावा 15 नवंबर, 2021 को पहली और दूसरी कक्षा के छात्र भी स्कूल बुलाएं जाएंगे।

कैबिनेट की बैठक अभी भी चल रही है। बैठक में अन्य  भी कई मुद्दों को लेकर सरकार फैसला ले सकती है। कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई। कैबिनेट की बैठक सुबह कुछ देरी से शुरू हुई थी।

इसका कारण किसी भी विभाग से एजेंडा नहीं पहुंचना बताया जा रहा है। बैठक सुबह 10.30 की बजाय 10:50 बजे शुरू हुई, जबकि मुख्‍यमंत्री सवा दस बजे ही सचिवालय पहुंच गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ