चंद्र ग्रहण-सूर्य ग्रहण बेहद ही अहम खगोलीय घटनाएं होती हैं और यह ज्योतिष के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज होगा। साल का यह तीसरा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण बेहद ही खास होने वाला है।
यह भी पढ़ें: राशिफल 19 नवंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें
आज इस वर्ष का आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है जो हिमाचल में आंशिक होगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण आज लग रहा है। जब चंद्रमा कुछ घंटों के लिए पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा। भारत में आंशिक चंद्रग्रहण की शुरूआत आज दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और यह चार बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा। इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि तीन घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड होगी।
यह भी पढ़ें: राशिफल 19 नवंबर : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें
आज का चंद्र ग्रहण बेहद खास है क्योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण पिछले 580 साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। जिसका मतलब इस ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। जिस कारण पूजा-पाठ संबंधित किसी भी तरह की पाबंदियां मान्य नहीं होंगी।
ये उपाय आएंगे काम
ग्रहण को अक्सर लोगों द्वारा अशुभ माना जाता है। लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं है, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसके करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है और साथ ही घर में सुख समृद्धि भी आती है। आइए जानते हैं क्या है ये उपाय।
रोग दूर करे ये उपाय
अगर कोई व्यक्ति किसी पुराने रोग से पीड़ित हो तो चंद्र ग्रहण वाले दिन एक चांदी के तार में गोमती चक्र पिरो दें और उसे उस व्यक्ति के पलंग के सिरहाने बांध दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के रोग जल्द ही दूर हो जाएंगे।
बड़ी से बड़ी समस्या होगी दूर, बस करें ये उपाय
अगर किसी व्यक्ति के जीवन में बार-बार दुर्घटना हो रही हैं या बार-बार बहुत परेशानी आ रही है तो चंद्र ग्रहण की रात चंद्रमा की छाया में 400 ग्राम दूध में चावल भिगोकर रख दें। अगले दिन चावल धोकर एक बहती हुई नदी में प्रभावित कर दें। ऐसे करने से आपके जीवन में होने वाली दुर्घटनाएं होनी बंद हो जाएंगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks