शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं. आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं. फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज कवियों व विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है. व्यापार ठीक रहेगा. प्रेम में कलह संभव है. क्या न करें-आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें, वरना भविष्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपकी भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. मां का स्वास्थ्य बेहतर होगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. क्या न करें-आज के दिन कलह ना करें, अन्यथा आपका ही मन व्यथित रहेगा.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके द्वारा की गई मेहनत आपको सफलता दिलाएगी. भाइयों व मित्रों का साथ होगा. व्यवसायिक लाभ मिलेगा. क्या न करें-आज स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. धनागमन होता रहेगा. कुटुम्बों में वृद्धि होगी. व्यापारिक स्थिति भी अच्छी है. क्या न करें-आज के दिन किसी पर क्रोध ना करें. इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे. जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी. व्यापार आपका ठीक रहेगा. क्या न करें-आज स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन खर्च की अधिकता से आपका मन परेशान रहेगा. स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है. प्रेम एवं व्यापार बेहतर रहेगा. क्या न करें-आज किसी भी बात को अत्यधिक ना सोचें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks