शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं. आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं. फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य एवं प्रेम में सुधार होगा. क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी. स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है. पैत्रक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी. क्या न करें-आज के दिन नए व्यापार की शुरुआत ना करें. इससे आपको नुकसान हो सकता है.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा से भी आपको लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. क्या न करें-आज मान सम्मान से समझौता ना करें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी. ऐसे में थोड़ा बचकर इस समय को पार करें. संतान एवं प्रेम की स्थिति भी मध्यम है. क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज आपका दिन आनंदमय गुजरेगा. व्यापार अच्छा रहेगा, रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे. प्रेम का साथ होगा. क्या न करें-आज विपरीत लिंगी संबंधों में ना उलझें. इससे आपका तनाव बढ़ सकता है.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. ज्ञान की प्राप्ति होगी, परंतु कोशिश भर इस ज्ञान का सदुपयोग करें. क्या न करें-आज के दिन शत्रुओं से ना उलझें.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks