शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं. आप लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं. आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं. आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा. स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी नरम गरम रहेगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ कलह ना करें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. व्यापार एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी है. प्रेम में कलह संभव है. क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है. व्यापारिक दृष्टीकोण से आप आगे बढ़ रहे हैं. आपके स्वास्थ्य में सुधार है. क्या न करें-आज के दिन गृह कलह ना करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे. किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा. प्रेम एवं स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें-आज के दिन किसी पर गुस्सा ना करें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. आपका सामाजिक एवं आर्थिक कद बढ़ेगा. धनागमन भी होगा. क्या न करें-आज के दिन अपनी जुबान को अनियंत्रित ना होने दें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते रहेंगे. आपका आर्थिक कद बढ़ेगा, समाज में आप सराहे जाएंंगे. आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है. क्या न करें-आज मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks