राशिफल 03 नवंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 03 नवंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं. आप लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं. आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं. आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी. चिंताकरी सृष्टी का सृजन हो रहा है. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. क्या न करें-आज के दिन बिना वजह खर्च ना करें.

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन अर्से से रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आय के नवीन श्रोत बनेंगे. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. क्या न करें-आज के दिन मन को विचलित ना करें. इससे आपकी ही मानसिक शांति भंग होगी.

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी. व्यापारिक लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार भी होगा. राजनीतिक लाभ भी संभव है. क्या न करें-आज पिता के स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें.

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे. यात्रा में लाभ होगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है. क्या न करें- आज के दिन खुद के मान-सम्मान से समझौता ना करें.

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपके लिए जोखिम भरा समय है. परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी. स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति मध्यम है. क्या न करें-आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें.

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति अच्छी है. क्या न करें-आज विपरीत लिंगी सम्बन्धों में कलह ना करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ