शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग स्वभाव से विस्फोटक होते हैं. इनकी जिदंगी में चीजें अचानक से होंगी. इनके शत्रु भी होते हैं. अगले साल अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा नहीं होगा. इस महीनों में खुद का खास ख्याल रखें.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा. ज्ञान की प्राप्ति होगी, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम है. क्या न करें-आज के दिन अपने स्वास्थ की अनदेखी ना करें, इससे आपको नुकसान हो सकता है.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है. धनागमन होता रहेगा. क्या न करें-आज संतान की सेहत से लापरवाही ना करें. इस बात का विशेष ख्याल रखें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है , स्वास्थ पहले से बैहतर चल रहा है , व्यापारिक स्थिति अच्छी है । क्या न करें-आज के दिन कलह ना करें ।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : व्यवसायिक तौर पर कुछ शुरूआत करना चाहते हैं तो कर लें , प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है । क्या न करें-आज के दिन किसी पर क्रोध ना करें ।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आर्थिक मामले सुलझेंगे, स्वास्थ मध्यम रहेगा , प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है । क्या न करें-आज के दिन काई व्यवसायिक निवेश ना करें ।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : सितारों की तरह चमक रहे हैं, जिस चीज़ की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी , सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा । क्या न करें-आज घमण्ड ना करें।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks