शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं. उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है. ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य एवं व्यवसाय की स्थिति अच्छी है. जीवन-साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें-आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा. प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. क्या न करें-आज के दिन आप झगड़े की पहल ना करें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन प्रेम में कलह की संभावना सम्भव है. स्वास्थ्य एवं व्यापार ठीक रहेगा. संतान की सेहत पर ध्यान दें. क्या न करें-आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. व्यापार एवं प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन मां के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें.
सिंह राशि - आज का राशिफल (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप पराक्रमी बने रहेंगे और सफल होंगे. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है. स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा. क्या न करें-आज नाक, कान, गले की परेशानी को अनदेखा ना करें.
कन्या राशि - आज का राशिफल (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है. धनागमन होगा. भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का आर्थिक जोखिम ना लें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks