भाई दूज का राशिफल : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

भाई दूज का राशिफल : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।

अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग काफी भाग्यवान होते हैं. करियर के मामले में भाग्य आपका साथ देता है. विवाह, संतान जैसी कुछ चीजें आपके साथ थोड़ी देर से होती हैं, पर हो जाती हैं. अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर का महीना आपके लिए अच्छा होगा.

मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन व्यापार में सुधार होगा. भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी. मां के स्वास्थ्य में सुधार है. प्रेम की स्थिति अच्छी है. क्या न करें-आज के दिन गृह कलह ना करें. अन्यथा बेवजह मन परेशान रहेगा.

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. स्वास्थ्य ठीक है, परन्तु खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा. क्या न करें-आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन शत्रु आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन कर नहीं पाएंगे. स्वास्थ्य बेहतर है. प्रेम मध्यम रहेगा. क्या न करें-आज के दिन किसी गलत व्यक्ति का साथ ना दें. इससे आपको ही नुकसान होगा.

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम एवं संतान की स्थिति बेहतर है. क्या न करें-आज के दिन किसी से कलह की शुरुआत ना करें.

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका समय जोखिम भरा है. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें. प्रेम एवं व्यापार ठीक है. संतान की स्थिति मध्यम है. क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें.

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति ठीक है. व्यापार में सुधार हो रहा है. लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा. धनागमन होगा. क्या न करें-आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ