शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज आपका मन करेगा कि आप अपने काम को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से करें। इससे आपकी छवि भी मजबूत होगी। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। थोड़ा संभल कर आपको रहना पड़ सकता है वरना अकेले परेशानी बढ़ सकती है। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आप समय का सदुपयोग करेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। कुछ समय अपने परिवार की देखरेख में भी व्यतीत करना आवश्यक है। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका उपस्थित होना अहम किरदार अदा करेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपनी ताकत और कमजोरियों को जान सकेंगे। भाग्य आपके साथ है। सोशल मीडिया तथा प्रेम संबंधों से दूर रहे तो उचित रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मिलकर बहुत खुश नजर आ सकते हैं। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : जिस काम में आपको रूचि है, ऐसे काम को करियर के रूप में अपनाना आसान होगा। अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा। मन में नकारात्मक भावनाएं न आने दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जो लोग एक-दूसरे से अलग होना चाहते हैं, उन्हें अपने निर्णय पर ठीक से सोच-विचार करना चाहिए।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव और उचित अवसर मिलेंगे। अपने हर काम को लगन करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। पार्टनर की मनमानी को अनदेखा न करें। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। सेहत में बदलाव दिखने की वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी। स्थान-परिवर्तन या उससे सम्बन्धित गतिविधि सम्भव है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks