शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज आपका सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।आपको वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं। फिलहाल अकेलापन महसूस हो सकता है। फिलहाल अकेलापन महसूस हो सकता है।
वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बचपन के या पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर के बड़े-बुजुर्गों से किसी विषय पर विवाद हो सकता है अतः वाणी पर संयम रखें। सेहत के मामले में ध्यान रखने की जरुरत है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : किसी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें नहीं तो कोई लांछन लग सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली से बात पर कहासुनी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आएगी। ऐसी संभावनाएं हैं कि आपको भूमि सौदों से अच्छा लाभ हो सकता है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : धैर्य की परीक्षा का समय है, सम्भल कर रहें। मित्रों के साथ से लाभ की स्थिति बन सकती है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। यात्रा करते समय पर्याप्त सावधानी रखें। आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। सेहत पर ध्यान दें। मेहमानों के आने से घर में व्यस्तता का माहौल रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : परिस्थिति का निरीक्षण करें और जितनी हो सके उतनी अधिक जानकारी प्राप्त करके अपनी योजना बनाएं। हर एक काम में सतर्कता रखनी आवश्यक है। इसलिए जज्बाती होकर निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। दफ्तर में आपके कामकाज की सराहना होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी। आलस बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : कोर्ट कचहरी के काम से आपको छुटकारा मिलेगा। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। विवाह संबंधी निर्णय में देरी होने की वजह से चिंता महसूस हो सकती है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। घर में किसी नए कार्य का प्रारंभ हो सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks