शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : घरेलू कार्यों के लिए आज का दिन उत्तम है। घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा तथा परिवार की साथ समय व्यतीत करने से तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की शिक्षा संबंधी कार्यों में विलंब ना करें। जल्दबाजी में कोई व्यवहार न करें। मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी जुकाम रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी बरतना उचित नहीं है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली से बात पर कहासुनी हो सकती हैं। कठिनाइयों के बावजूद बौद्धिक क्षमता निर्णय लेने में साथ देगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। मित्रों तथा परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देंगे। व्यवहार में सकारात्मकता बनी रहेगी। सेहत के मद्देनजर दिन अनुकूल रहने वाला है। आज खास काम के लिए आपके मन में नया विचार आ सकता है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है।किसी बात को लेकर स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : आलस के हावी होने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता रहेगी। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें, अन्यथा वापसी संभव नहीं है। काम पूर्ण होने में विलंब होते देख मन व्याकुल रहेगा। आप किसी से मिलने के इच्छुक हैं तो किसी-न-किसी कारण से मुलाकात टालनी पड़ेगी जिससे आपको अधिक हताशा होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो उस पर कोई भी कार्यवाही करने के लिए समय अति अनुकूल है। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में निकट संबंधियों की आवाजाही भी रहेगी। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। वाहन संबंधी खर्चों की अधिकता रह सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : पिता-पुत्र में भी किसी प्रकार का वैचारिक मतभेद रह सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। रुपए-पैसों की आवक के लिहाज से समय गति आपके पक्ष में है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थान परिवर्तन होने का योग भी चल रहा है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks