शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अदभुत होती है. अगले वर्ष अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है. नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. दिसंबर शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको यात्रा से लाभ होगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है. स्वास्थ आपका ठीक-ठाक रहेगा. क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका स्वास्थ मध्यम रहेगा. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे. क्या न करें- आज संतान की मानसिक स्थिति को अनदेखा ना करें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन विवाह आदि तय हो सकता है. नौकरी-चाकरी में अच्छी खबर मिल सकती है. व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा. क्या न करें- आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी. स्वास्थ मध्यम रहेगा. प्रेमी प्रेमिका में कलह सम्भव है. क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का कोई निर्णय ना लें. यह आप पर भारी पड़ सकता है.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज अच्छा दिन है. क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा. भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है. घर में उत्सव सा माहौल रहेगा. क्या न करें- आज के दिन संतान की सेहत से लापरवाही ना करें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks