शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल : आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अदभुत होती है. अगले वर्ष अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है. नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है. दिसंबर शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ होगा. धन की आवक बनी रहेगी. स्वास्थ पहले से काफी बेहतर रहेगा. क्या न करें- आज के दिन जुबान को अनियंत्रित न होने दें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन धनागमन होता रहेगा. कुटुम्बों में वृद्धि होगी. आप मधुर भाषी बने रहेंगे. प्रेम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. क्या न करें- आज के दिन किसी भी तरह का आर्थिक जोखिम ना लें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे. स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति अच्छी है. राज सत्ता पक्ष का साथ होगा. क्या न करें- आज विपरीत लिंगी सम्बन्धों को लेकर कलह ना करें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन संतान एवं प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी. व्यापार पहले से बेहतर रहेगा. रोजी-रोजगार के मामले में आप तरक्की करेंगे. क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आर्थिक मामले सुलझेंगे. रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा. उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. स्वास्थ अच्छा रहेगा. क्या न करें- आज सरकारी कार्यों में लापरवाही ना बरतें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन शासन सत्ता पक्ष का आपको सहयोग मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी. प्रेम एवं व्यापार अच्छा चलता रहेगा. क्या न करें- आज पिता के स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना बरतें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks