शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : आज उन लोगों के लिए विशेष सावधानी का दिन है जो किसी पुरानी चोट या दुर्घटना के शिकार हैं। अचानक किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : परिश्रम के अनुपात में सफलता का प्रतिशत कम रह सकता है। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अच्छी तरह से ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। बच्चों की समस्याओं को लेकर जीवन साथी के साथ कुछ नोकझोंक रह सकती हैं
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : दिन की शुरुआत में आपको उर्जा में थोड़ा बदलाव महसूस हो सकता है। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। आज आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर होने के कारण घर में थोड़ी तनाव की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। आँखों संबंधी समस्या रह सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : परिवार और दोस्तों का हर परिस्थिति में साथ मिलेगा। वाणी अनियंत्रित हो सकती है। कुछ ज्यादा बोलने पर नियंत्रण रखें। पूंजी का निवेश अभी नहीं करना है। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सारे काम आसानी से पूरा होगे। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। धन संबंधी समस्या हल होगी। लोगों को किसी न किसी तरह आपसे मदद की जरुरत पड़ सकती है। आज धन लाभ के कुछ नए मौके भी मिलेंगे लेकिन थोड़ा चिंताकारी समय है। खर्च की अधिकता हो सकती है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : अपनी योजना के अनुसार कामों में प्रगति होती देखकर आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है। परिवार का आपको सहयोग मिलेगा। आप खुद पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देना जरूरी है। जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। अपनी सोची हुई बातों पर अमल करना अभी टाल दीजिए।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks