शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। धन से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा, लेकिन वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपनी सुरक्षा करना जरूरी है। मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। अविवाहित लोगों के विवाह संबंध की बातों में गति आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी।
वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : आज आपकी मन की कोई बात पूरी हो सकती है। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : एक आशा से भरा दिन आपने सामने है। परिश्रम करें। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कुछ हद तक अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करना जरूरी है। कब्ज व गैस की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमीं महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, परंतु साथ ही आएगी स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। किसी सम्मेलन या समारोह में जाने हेतु आमंत्रण प्राप्त होगा। संतान की शिक्षा अथवा कैरियर को लेकर कोई चिंता दूर होगी। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : कारोबार का विस्तार हो सकता है। नया व्यवसाय आपके लिए सफल रहेगा, आगे बढ सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें, पैसे को लेकर थोड़ा सख्त होना होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा कर आप अपना रुतवा बढा सकते हैं। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। काम-काज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कुछ जातकों को आज दांत का दर्द परेशान कर सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks