शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : किसी घरेलू काम का पूर्ण हो जाना आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। भाई-बहन में लड़ाई हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता के अनुशासित व्यवहार से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। सन्तान के करियर सम्बन्धी चिन्ता दूर हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। घर के कामों संबंधित पैसा अधिक खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रिलेशनशिप से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज व कैरियर को महत्व देंगे। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद दूर होंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह संपर्क बहुत ही लाभदायक भी रहेंगे। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। पूर्णतः लाभदायक दिन है। यदि कोई नया कारोबार पार्टनरशिप में करने का प्लान बना रहे हैं तो उचित रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह अवश्य पढ़ें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज उचित समय है। यह काम आपको धीरे-धीरे ऊंचाइयों पर भी लेकर जाएगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : इस राशि के लोगों को परिवार और रोजमर्रा के कामों को लेकर फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। इसके इलावा नमक का सेवन कम करे। अपने दिल की बातें पार्टनर के साथ शेयर जरूर करे, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। बता दे कि परिवार के लिए काफी शुभ समय है, क्यूकि परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks