शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता. ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं. आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है. अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमक रहे हैं. सार्थक ऊर्जा का संचार होगा. आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा. संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. क्या न करें-आज किसी से कलह ना करें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपके स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. सरकारी तंत्र का साथ होगा. अज्ञात भय आपको सताएगा. क्या न करें-आज के दिन मानसिक स्थिति को अनदेखा ना करें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आर्थिक मामले सुलझेंगे. प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता को बढ़ावा ना दें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपकी व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी. शासन सत्ता पक्ष का साथ मिलेगा. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. क्या न करें-आज क्रोध को किसी के लिए भी अनियंत्रित ना होने दें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे. यात्रा में आपको लाभ होगा. संतान एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी. स्वास्थ में सुधार होगा. क्या न करें-आज के दिन गृह कलह ना करें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. धनागमन होता रहेगा. आप व्यवसायिक तरक्की करेंगे. प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना करें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks