शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज लिया हुआ कोई सही निर्णय भविष्य के लिए नए अवसर दिला सकता है। अनावश्यक यात्रा की संभावना रहेगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको सिरदर्द और शारीरिक थकावट का सामना करना पड़ेगा। मन में भौतिक सुखों के प्रति लालसा भी कम हो सकती है। अविवाहितों को शादी के मामले में अनुकूलता रह सकती है।
वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा के प्रति मन में उदासीनता रह सकती है। दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। जीवन के उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं, यह मुश्किल समय भी बिना नुकसान पहुंचाए चला जाएगा। आज आप पसंदीदा काम निपटाने और शौक पूरे करने के लिए समय निकाल सकते हैं। रिलेशनशिप और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज अपने खाने-पीने पर ध्यान दें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। जो भी निर्णय ले सोच विचार कर लें। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। सिर में दर्द जैसी शिकायत भी रहेगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : आज अधिकतर समय सुख सुविधा व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। जिससे स्वयं को काफी हल्का फुल्का और ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे। भाग्य भी आपका सहयोग कर रहा है। अपने अधूरे कामों को निपटाने का उचित समय है। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों का अधिकतर समय दोस्तों के साथ गुजरेगा, जिसकी वजह से पढ़ाई में व्यवधान आएगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : कारोबारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर पेट दर्द की आशंका है। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks