शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. जितना वो बुद्घि से काम लेते हैं, उतना ही उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है. आप चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं. आपका अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर महीना ठीक-ठाक व्यतीत होगा.
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपमें सार्थक ऊर्जा का संचार होगा. आपका सामाजिक व आर्थिक कद बढ़ेगा. आप समाज में सराहे जाएंगे. प्रेम की स्थिति बेहतर है. क्या न करें-जीवनसाथी के स्वास्थ की अनदेखी ना करें.
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा. चिंताकारी सृष्टी का सृजन होगा. कोई काल्पनिक भय सताएगा. प्रेम एवं व्यापार ठीक-ठाक चलेगा. क्या न करें-आज के दिन अत्याधिक खर्च ना करें.
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपको आशातीत आर्थिक सफलता मिलेगी. स्वास्थ में सुधार होगा. प्रेम एवं संतान पर ध्यान दें. क्या न करें-आज के दिन विपरीत लिंगी संबंधों में झगड़ा ना करें.
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष से लाभ मिलेगा. उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे. प्रेम एवं संतान की स्थिति भी अच्छी है. क्या न करें-भाई-बहन के स्वास्थ की अनदेखी ना करें.
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपके स्वास्थ की स्थिति मध्यम रहेगी. व्यापार में सुधार होगा. भाग्य आपका साथ देगा. रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा. क्या न करें-आज किसी के साथ कठोर वाणी का प्रयोग ना करें.
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. प्रेम एवं संतान का साथ होगा. शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. क्या न करें-आज वाहन चलाते समय असावधानी ना बरतें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks