शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जल्द ही बेहतर परिणाम दिखाई देंगे. कारोबार में नजर बनाए रखें. लापरवाही से बचें. कल्पनाओं में न खोएं. सच के धरातल पर रहें. भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करें. आप जो भी काम करेंगे उसमें तारीफ भी मिलेगी.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे. आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा. क्या न करें-आज पिता के स्वास्थ के साथ लापरवाही ना करें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा में आपको लाभ होगा. रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा. प्रेम की स्थिति काफी बेहतर है. क्या न करें-आज अपने सम्मान पर आंच ना आने दें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन अपने स्वास्थ पर ध्यान दें. चोट-चपेट भी लग सकती है या आप किसी परेशानी में भी पड़ सकते हैं. व्यापार ठीक रहेगा. क्या न करें-आज के दिन सरकारी तंत्र से ना उलझें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा. उच्चाधिकरी आपसे प्रसन्न होंगे. जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा. क्या न करें-आज के दिन मन पर अपनी चंचलता को हावी ना होने दें.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पडेंगे व्यवसायिक बाधाएं दूर होंगी. प्रेम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन अपने स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना बरतें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मन आपका प्रसन्न रहेगा. व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. क्या न करें-आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें. इससे आपको नुकसान हो सकता है.
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks