शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अदभुत होती है. अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है. नवंबर में आपको स्वास्थ का ख्याल रखने की जरूरत है. दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा.
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन कोई बड़ा व्यापारिक लाभ होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी. स्वास्थ आपका ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार काफी अच्छा है. क्या न करें-आज मुख रोग की अनदेखी ना करें.
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा में लाभ होगा. प्रेम एवं स्वास्थ अच्छा है, लेकिन आप ऊर्जा की कमी रहेगी. क्या न करें-आज भाइयों के स्वास्थ की अनदेखी ना करें.
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन प्रेम एवं संतान लगातार तरक्की की ओर आगे बढ़ रहे हैं. व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. स्वास्थ मध्यम रहेगा. क्या न करें-आज किसी तरह का जोखिम ना लें.
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं. नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा. स्वास्थ एवं व्यापार अच्छा रहेगा. क्या न करें-आज प्रेम के मामले में असंयमित ना हों.
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे. रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा. व्यापार एवं प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है. क्या न करें-आज के दिन किसी कार्य को बीच में ना छोड़ें.
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता काफी अच्छी हो गई है. विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है. स्वास्थ ठीक रहेगा. क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें.



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks