शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। आईटी इंजीनियरों को करियर सम्बन्धी लाभ हो सकता है। आज क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी।
वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत होगी। कुछ काम पूरे होने में देरी हो सकती है लेकिन वक्त पर काम पूरे भी होंगे। कठिन परिस्थिति से बिना डरे सामना करें। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो समय पर अपना टारगेट पूरा करने का दबाव आप पर रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बनता काम बिगड़ सकता है। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है। मनमर्जी के मुताबिक व्यवहार करने की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है। पार्टनर की आपके प्रति नाराजगी भी बढ़ सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : परिवार और काम के बीच संतुलन बनाएं रखने की जरूरत है और दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके इलावा किसी के व्यव्हार से स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है और अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि रक्त विकार होने के योग है। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : इस राशि वालों का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है और पति पत्नी के संबंधों में तकरार हो सकती है। इसके साथ ही घरेलू कार्य के मामले में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इसके इलावा स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : इस राशि के लोग आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे और ऐसे में आपके मन में अचानक कई बदलाव आते रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे।
अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। इसके साथ ही शांतिपूर्वक तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करते रहे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks