राशिफल 29 नवंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राशिफल 29 नवंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : बता दें कि इस राशि के लोगों की किसी नयी व्यक्ति से हुई जान पहचान काफी खास साबित हो सकती है, लेकिन आपके जीवनसाथी के काम में अधिक व्यस्त होने के कारण आप उदास हो सकते है। हालांकि अपने उत्साह को बनाएं रखे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। बहरहाल परिवार के सदस्य कुछ खास चीजों की मांग कर सकते है और लम्बे समय से रुके कार्य संपन्न हो सकते है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : इस राशि के लोगों को अधिक अनुशासित नहीं होना चाहिए, क्यूकि आपके ऐसे व्यव्हार से आपके परिवार को परेशानी हो सकती है। इस समय अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्चा करें। वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। जमीन जायदाद अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। कुछ अकस्मात खर्चे भी सामने आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : जितनी तेजी आपने काम की शुरुआत में रखी थी उसे आखिरी तक बनाए रखें। काम की वजह से यात्रा की संभावना है। यात्रा में अपेक्षा से ज्यादा खर्चा होने की वजह से पैसों की चिंता रहेगी। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे। मित्र व रिश्तेदारों से मिलना होगा। एक नये रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रो से आपको भेट मिलने की आशंका है। मन में बड़े विचार प्रदर्शित हो सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : परिवार के साथ झगड़ा हो सकता है लेकिन कुछ समय बाद मामला सामान्य हो जाएगा। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। इस समय अपनी दिनचर्या और खान-पान को अति व्यवस्थित रखना जरूरी है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। विरोधी आज परास्त होंगे। आप अनजाने में ही उनके विरुद्ध कार्यवाही कर बैठेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : कार्य की व्यस्तता के चलते समय देना मुश्किल हो जाएगा। जिसके चलते परिवार तनाव का माहौल बन सकता है। आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है सामाजिक दूरी बना कर चलें। नर्सिंगकर्मियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। जो कल तक आपके विरोध में थे, वे अब साथ आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : आप हर मुमकिन मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। अपनी इच्छाओं के साथ समझौता करना पड़ सकता है। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। आज आपको खट्टी चीजो के सेवन से बचना चाहिए। आंखों के चिकित्सकों के लिए समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ