शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों में सूबे की सत्तासीन पार्टी बीजेपी को बेहद ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। अब एक तरफ जहां बीजेपी के नेता आत्मचिंतन और तरह-तरह की बातें कहकर हार के कारणों को तलाश करने की बात दुहरा रहे हैं। वहीँ, सीएम जयराम ठाकुर द्वारा हार का कारण बढ़ती हुई महंगाई को बताया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP की पूरी शीर्ष टीम दिल्ली तलब; PM के सामने जयराम-कश्यप को देना होगा जवाब
इसी सब के बीच हिमाचल से ही सांसद और केंद्र में सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्रायल की जिम्मेदारी संभाल रहे अनुराग ठाकुर ने सीएम के बयान के उलट कहा कि पार्टी महंगाई के कारण नहीं हारी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो दूसरे राज्यों में हुए उपचुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिलती।
दोनों नेताओं के बीच के मतभेद हुए उजागर!
गौरतलब है की हिमाचल के अलावा देश की कुल 30 सीटों पर उपचुनाव का आयोजन किया गया था, जिनमें से कई जगहों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीँ, हिमाचल में बीजेपी चार सीटों में से एक भी सीट पर जीत नहीं हासिल कर सकी है। ऐसे में सूबे के दो बड़े नेताओं द्वारा एक दूसरे के बयान को काट देने पार्टी के भीतर उपज रहे मतभेद को जनता के सामने उजागर करता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी नौकरी: शिक्षकों के 592 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू- यहां पढ़ें डीटेल
उधर, उपचुनाव में मिली हार पर अनुराग ने कहा कि पार्टी जनता के इस निर्णय को स्वीकार करती है और हार के कारणो पर पार्टी शीघ्र चिंतन और मंथन करेगी, ताकि पता चल सके कि किस वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इससे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार हो सकेगी और मिशन रिपीट कर सकेगी।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks