कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से बैंक में लाखों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला के दोहरा नाला स्थित हिमाचल ग्रामीण बैंक की शाखा में 35 लाख रुपये के गड़बड़झाले का मामला सामने है।
ग्राहक के पैसे से खेल गया जुआ:
बता दें कि संभावना जताया जा रहा है कि बैंक के एक अधिकारी ने ग्राहकों के पैसे का निकासी कर जुआ खेलने में खर्च कर दिया है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी तरह की कोई भी प्रतिक्रिया जांच पूरा होने से पहले देने से साफ़ इनकार किया है,
यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: 8000 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के बदलेंगे नियम, जानें डीटेल
वहीं, बैंक के एक आरोपी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उक्त बैंक अधिकारी को निलंबित करने के बाद मामले की जांच बिठाई गई। जिसके बाद बैंक के आलाअधिकारी का कहना है कि गड़बड़ झाले की कोई परत इस मामले में सामने आ गए हैं।
नौ लोग दर्ज करवा चुके हैं शिकायत:
अब तक की जांच के अनुसार पुलिस ने पांच लोगों के खाते से ठगी होने की शिकायत अलग से दर्ज की है। जिस ग्राहक ने सबसे पहले शिकायत दर्ज कराई उसके खाते से भी लाखों रुपये निकाले गए हैं। सोमवार को चार अन्य उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत थाना भुंतर में दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: त्यौहार की रात 5 वर्षीय मासूम को जंगल में उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, पसरा मातम
शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने चार लाख, माया देवी ने पांच लाख, चैने राम कावा ने ढाई लाख रुपये, टीकम राम ने एक लाख 50 हजार और फूला देवी ने के छह लाख रुपये खाते से निकालने का आरोप लगाया हैं।
अब तक कुल नौ शिकायतकर्ता पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। ऐसे में अभी कई और उपभोक्ता हैं, उन्हें मालूम ही नहीं है कि उनके खाते से कितने पैसे निकाले गए हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks