शिमला। हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद बीजेपी आत्ममंथन के दौर से गुजर रही है। इस सब के बीच सूबे के सीएम जयराम ठाकुर का एक बड़ा बयान सामने आया है।
यह भी पढ़ें: बीजेपी कार्यकर्ताओं से आई आवाज: जयराम हटाओ, अनुराग लाओ; सरकार बचाओ
सीएम जयराम का इस हार पर कहना है कि उपचुनाव में आए जनमत का वे सम्मान करते हैं। इसके सात ही सीएम ने कांग्रेस के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। बकौल सीएम जयराम, भाजपा और शीर्ष नेतृत्व ने मिलकर उपचुनाव लड़ा और बहुत मेहनत की है, लेकिन परिणाम आशा के अनुकूल नहीं रहा। हार के कारणों पर मंथन किया जाएगा और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
मंडी में आज तक के इतिहास की सबसे कम अंतर की जीत
सीएम जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस ने महंगाई को बड़े हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। महंगाई मुद्दा था और कांग्रेस ने इसे भुनाया, लेकिन यह बात भी यही है कि महंगाई वैश्विक मुद्दा है, हिमाचल में ही इसका असर नहीं है। सीएम ने कहा कि मंडी में कांग्रेस की जीत जरूर हुई है लेकिन जश्न मनाने लायक जीत नहीं है, फिर भी जनमत का वे सम्मान करते हैं। आज तक के इतिहास की सबसे कम अंतर की जीत है।
यह भी पढ़ें: मंडी की हार: सवर्णों की नाराजगी बीजेपी को पड़ी भारी, 8766 से हारे और नोटा में गए 12,626 वोट
बता दें, प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं। प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह करीब 7490 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। वहीं, अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा सीट से भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks