BJP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: हार-जीत पर होगा मंथन, PM मोदी रहेंगे मौजूद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: हार-जीत पर होगा मंथन, PM मोदी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली/शिमला : हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा को मिली करारी हार के बाद आज रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। बता दें कि इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

बड़े नेता रहेंगे मौजूद:

13 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिला जुला नतीजा प्राप्त हुआ है। लेकिन हिमाचल में पार्टी का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा। जिस कारण प्रदेश सरकार और संगठन दोनों के स्तर से इस बैठक को काफी अहम माना  जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 07 नवंबर : तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 124 सदस्य शामिल होंगे। हिमाचल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप शामिल होंगे।

हार-जीत पर होगा मंथन:

इस वर्चुअल बैठक में सभी राज्यों के हार-जीत पर चर्चा और मंथन की जाएगी। उद्घाटन भाषण नड्डा की तरफ से दिया जाएगा। जबकि, समापन पर पीएम मोदी संबोधन देंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा और हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना को दिल्ली तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सपूत, पाकिस्तान को धूल चटाने वाले खिलाड़ी का हुआ निधन; शोक की दौड़ी लहर

बता दें कि सूत्रों के हवाले से अभी तक जो खबर निकल कर सामने आई है। उसके अनुसार हिमाचल में मुख्यमंत्री का बदलाव नहीं किया जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री को बदलना होगा। यानी कि जयराम ठाकुर को अपने कार्यशैली में बदलाव करना होगा। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे।

राजनीतिक प्रस्ताव पारित होने की संभावना:

हालांकि, विशेष बातें हिमाचल से सरकार और संगठन के शीर्ष नेतृत्व के दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद ही तय होंगे। इस वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों और एजेंडा पर विचार किया जाएगा। 

साथ ही पार्टी मोदी सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम की प्रदर्शनी करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में कम से कम एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित होने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ