शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से दिवाली की रात लापता हुए बच्चे का शव मिल गया है। लापता हुए 5 साल के मासूम बच्चे के शव की खोज अभियान में जुटी टीमों को सफलता मिल गई है। लेकिन मौत की वजह अभी तक नहीं साफ़ हो पाई है।
सही-सलामत मिला था पैंट:
बता दें कि दिवाली की रात शिमला के डाउनडेल इलाके में 5 वर्षीय योगराज पुत्र केदारनाथ अन्य बच्चों के साथ फुलझड़ी जला रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। आशंका जाहिर की गई कि तेंदुआ उठा कर ले गया होगा।
यह भी पढ़ें: बस स्टैंड पर खड़ी थी पत्नी, स्कूटी से पहुंचा पति; नुकीले हथियार से सिर पर किया वार
इसी बीच खोजबीन के दौरान पुलिस को जंगल से योगराज का पैंट और बेल्ट सही सलामत मिला। पैंट पर कटने-फटने का कोई निशान नहीं था। जिसके बाद आशंका हुई कि कहीं कोई तंत्र-मंत्र के लिए तो बच्चे को उठा ले गया होगा।
पुलिस ने दिया ये बयान:
लापता होने के बाद से ही पुलिस के 50 जवानों के अलावा फॉरेस्ट विभाग के कर्मी बच्चे की तलाश में जुटे थे। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे का शव जंगल में मिला है।
पुलिस ने फिलहाल सिर्फ बच्चे का शव मिलने की पुष्टि की है। मौत का कारण तेंदुआ है या फिर तंत्र-मंत्र इसको लेकर पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, पुलिस टीम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा संभव हो पाएगा। वहीं, दूसरी तरफ बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दिवाली की रात उनके लिए मातम की रात बन गई।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks