शिमला। हिमाचल प्रदेश में भूकंप आने का सिलसिला कहीं से भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बीते हफ्ते भर से भी कम समय के भीतर सूबे में 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे के मंडी जिले से रिपोर्ट की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रेन के नीचे आए शख्स; कटी एक टांग-गई जान, नाराज लोगों ने ट्रेन रोकी
मिली जानकारी के अनुसार अचानक आए भूकंप के बाद लोग सहम गए हैं। इस भूकंप का केंद्र शिमला से 45 किलोमीटर दूर मंडी में बताया जा रहा है।
भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल के पैमाने पर 3.4 मापी गई है। हालांकि, इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं, हफ्ते के भीतर जिले में दूसरी बार भूकंप का झटका लगने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।
28 दिन में कुल 12 बार आ चुका है भूकंप
बता दें कि इससे पहले 24 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में 24 घंटे के अंदर चार बार भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। इसी तरह बीते 19 नवंबर को देर रात मंडी जिले में करीब 12:01 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भी किसी तरह के जानमान का नुकसान नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादीशुदा महिला के घर आया FB फ्रेंड, नशा देकर लूटी इज्जत- लाखों का सोना लेकर भागा
गौरतलब है कि हिमाचल में इस महीने 28 दिन में 12 बार भूकंप आ चुका है। इसमें से शिमला में सबसे अधिक 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, किन्नौर में 3 बार, चंबा में 2, मंडी और कांगड़ा में एक-एक बार भूकंप आया है। जबकि 15 नवंबर को हिमाचल में एक दिन में दो जिलों में भूकंप आया था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks