शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित एक घर में अचनाक आग लगने के कारण उसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला विकासनगर कॉलोनी सी का बताया जा रहा है। बीड़ी या सिगरेट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
घर का सामान जलकर राख:
इस हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की पहचान किशोर बजाज के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बुजुर्ग घर में अकेला ही रहता था। यहां तक की उसके घर में लाइट तक नहीं थी।
यह भी पढ़ें: KBC के मंच पर मंडी के चाय दूकान की चर्चा, CM जयराम का भी रहा है पसंदीदा; पढ़ें रिपोर्ट
वहीं, घर में आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस व दमकल विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
बीड़ी या सिगरेट की वजह से लगी:
इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली की विकासनगर के एक फ्लैट में आग लगी है। जानकारी पाकर टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: HAS परीक्षा में नक़ल करते धराईं दो युवतियां, बैन के बावजूद अपनाया चोरी का अलग तरीका
उन्होंने बताया कि आग बीड़ी या सिगरेट की वजह से लगी हो सकती है। प्लैट में लाइट नहीं थी इसलिए शॉर्ट सर्किट का कोई सवाल ही नहीं है। वहीं, घर में मौजूद सिलेंडर को घर से बाहर निकला दिया गया था ताकि आग और न फैल सके।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks