मंडी। हिमाचल प्रदेश में बीते एक माह से भी अधिक वक्त से जारी चुनावी शोर आज थमने वाला है। दरअसल, सूबे की चार सीटों पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आज सामने आने वाला है। इसी के मद्देनजर आज मतों की गणना का काम भी शुरू हो गया है और सीटों से रुझान भी सामने आने लगे हैं।
ताजा अपडेट
हिमाचल की मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह आगे
- हिमाचल की मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर से आगे चल रही हैं।
- मंडी सीट पर तीन राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को करीब 2000 वोटों की लीड मिली है।
जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र
- कांग्रेस के रोहित ठाकुर 2577, आजाद चेतन बरागटा-2825
- भाजपा प्रत्याशी नीलम तीसरे नंबर पर-302
कांगड़ा फतेहपुर सीट
- कांग्रेस के भवानी सिंह आगे, 150 वोटों से आग चल रही कांग्रेस
- भाजपा के बदलदेव को करीब 1000 वोट मिले, राजन सुशांत को 224 वोट मिले



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks