शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार की अगले कैबिनेट बैठक की तारीख सामने आ गई। उपचुनाव के बाद यह सरकार का पहला कैबिनेट बैठक होगा। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही कोविड के स्थिति को भी रिव्यु किया जाएगा।
आठ नवंबर को होगी कैबिनेट:
बता दें कि पिछले दिनों स्कूल खुलने के बाद से काफी संख्या में छात्र-छात्रा संक्रमित हुए हैं। जिस कारण सरकार कोविड की स्थिति को रिव्यु कर स्कूलों-कॉलेजों को खोलने या बंद रखने का फैसला करेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आचार संहिता हटते ही शुरू होगी शिक्षक भर्ती और प्रोमोशन प्रक्रिया; जानें डिटेल्स
सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कैबिनेट की बैठक में कोरोना की स्थिति को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा। अगर मामले ज्यादा बढ़ते हैं तो स्कूलों को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा।
इस कारण दी गई लंबी छुट्टी:
गौरतलब है कि दीपावली को मद्देनजर रखते हुए एक से सात नवंबर तक की छुट्टियां की गई है। स्कूलों में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में आठ दिनों की छुट्टियां दी हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः लखपति निकला टायर पंचर की दुकान वाला, 18 किलो से अधिक नशे के साथ गिरफ्तार
प्रदेश में अभी तक 471 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें करीब 404 अभी सक्रिय केस हैं। ऐसे में आठ नवंबर से स्कूलों के फिर से खोलने या बंद रखने का फैसला कोरोना की स्थिति पर निर्भर करेगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks