शिमला। राज्य सचिवालय शिमला में सोमवार सुबह से मंत्रिमंडल की बैठक जारी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में कई अहम मुददों पर मंथन किया जा रहा है।
बैठक में फैसला लिया गया है कि मार्केटिंग एक्ट में संशोधन किया जाएग और फूल सहित 260 आइटम्स एक्ट के दायरे में आ गई हैं। इससे पहले एक्ट में 131 आइटम्स ही थीं। जयराम सरकार के फैसले के तहत अब फूल उत्पादन भी मार्केटिंग बोर्ड एक्ट में आ गया है।
एक्ट के दायरे में आए उत्पादों पर मार्केट फीस भी लगा सकेगा। राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक जारी है। हार पर मंथन हुआ है। उपचुनाव में किन वजहों से हारे हैं, उन पर मंथन हो रहा है और चुनाव घोषणापत्र पर चर्चा हो रही है, क्योंकि चार साल पहले जो घोषणा पत्र भाजपा ने लाया था, क्या उन पर काम हुआ है।
अधिकारियों-कर्मचारियों से घोषणापत्र में किए गए वादों पर फीडबैक लिया जा रहा है। बैठक मे चालीस से ज्यादा एजेंडा रखे गए हैं, जिन पर फैसले लिए जा रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks