शिमलाः हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अकसर अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इस सब के बीच सन 1947 को मिली आजादी को लेकर कंगना ने ऐसा बयान दे दिया जिस वजह से वे एक बार फिर सबके निशाने पर आ गई हैं।
भीख में मिली थी आजादी:
बता दें कि सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे ये कहती दिख रही हैं कि 1947 को मिली आजादी भीख में मिली थी। उनके इस बयान के बाद से ही हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने में लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: छोटे बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश, निजी स्कूल और अभिभावक खुद तय करेंगे
इस सब के बीच ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की समन्वयक विद्या नेगी ने इस वायरल वीडियो को आधार बनाकर पुलिस को लिखित शिकायत पत्र सौंपा हैं। जिसके तहत उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
विद्या नेगी ने भेजी शिकायत:
इस मामले पर विद्या नेगी का कहना है कि वायरल वीडियो में कंगना रनौत बोलती हुई सुनाई दे रही है कि 1947 में मिली आजादी भीख में मिली थी। उनके इस बयान को सुनकर उनकी राष्ट्र प्रेम की भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आजादी को लेकर इस तरह का बयान देकर कंगना ने देश के स्वतंत्रता सैनानियों के तप, उनके बलिदानों और शहीदों की शहादत के साथ-साथ देश के संविधान का जानबूझकर किसी मंशा के तहत अपमान किया है।
SP ने की शिकायत मिलने की पुष्टि:
विद्या कहती हैं कि कंगना अंतरराष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त अभिनेत्री है और देश के सर्वाच्च पुरस्कारों में से एक पदम पुरस्कार से सम्मानित है। लिहाजा, उनके द्वारा दिए गए बयान को हलके में नहीं लिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः तेज रफ्तार जीप ने स्कूटी को 200 मीटर घसीटा, कार को मारी टक्कर; CCTV में कैद हुई घटना
वहीं, इस मामले के संबंध में एसपी कुल्लू गुरदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मामले के संदर्भ में शिकायत मिली है। मामला पुलिस थाना मनाली को स्थानांतरित किया गया है तथा मनाली पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks