कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों से पहले नए जिलों के निर्माण की लगातार मांग उठ रही थी। इस बीच चुनावी दौर के चलते इन सभी बातों पर अंकुश लग गया था। परंतु अब उपचुनावों के समाप्त होने के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
क्या बोले सीएम जयराम-
वहीं, अब इस संबंध में सीएम जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से हुए अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि सरकार नए जिलों की मांग को लेकर विचार विमर्श कर रही है। हालांकि, अभी इस मामले पर लोगों को कोई भी सौगात नहीं दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हाइवे पर डिवाइडर से टकराई कार- एक शख्स कि गई जान, दूसरा गंभीर
इसके साथ ही सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश मे एयर कनैक्टीविटी के लिए सरकार गंभीर है और इसी संबंध में दो दिन पहले उनकी मंडी जिले स्थित गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर केंद्र सरकार के साथ बात भी हुई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों मसलों पर केंद्र हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
इन चार जिलों का किया जाना है निर्माण
प्रदेश की जयराम सरकार लोगों द्वारा लगातार उठाई जा रही मांग पर नए जिले बनाने का निर्णय ले सकती है। जिसमें मंडी जिले का सुंदरनगर, शिमला जिले स्थित महासू , कांगड़ा जिले स्थित नूरपुर और पालमपुर शामिल हैं। फिलहाल सरकार की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 12 जिले हैं।
जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लगता है घंटों का समय-
बता दें कि भगौलिक हालात की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सब के बीच बात करें कांगड़ा जिले स्थित नूरपुर की तो यह जिला मुख्यालय से विल्कुल विपरित है। लोगों को नूरपुर से मुख्यालय पहुंचने के लिए 60 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 4 जिलों के होटलों में CBI का छापा: पोर्न रैकेट का भंडाफोड़, सोलन का आरोपी!
जो की कायदे से बहुत दूर पड़ जाता है। वहीं, शिमला स्थित महासू इलाके के लोगों को भी शिमला पहुंचने के लिए घंटो तक सफर करना पड़ता है। इन्हीं दिक्कतों की वजह से लोग अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks