हिमाचल BJP की पूरी शीर्ष टीम दिल्ली तलब; PM के सामने जयराम-कश्यप को देना होगा जवाब

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल BJP की पूरी शीर्ष टीम दिल्ली तलब; PM के सामने जयराम-कश्यप को देना होगा जवाब

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। दिलवाली के बाद मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की खबर सामने आई है। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रभारी अविनाय राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और संगठन महामंत्री पवन राणा दिल्ली जाएंगे।

PM के साथ होगी बैठक:

हार पर मंथन के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने इन्हें तकब किया है। इन सभी नेताओं से हार का हिसाब लिया जाएगा। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इन नेताओं की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक होगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: किशोरी हो गई गर्भवती- 7वीं कक्षा के छात्र पर FIR, आबरू लूटने का आरोप

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम पर प्रदेश में इतने बड़े क्षेत्रफल में पहली बार कोई चुनाव लड़ा गया था। जिसके पोस्टर बॉय भी मुख्यमंत्री ही थे। लेकिन मुख्यमंत्री को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में यह तो साफ़ हो गया है कि जयराम के नाम पर बहुमत नहीं है।

आने वाले दिन अहम:

केंद्रीय टीम का मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष से सीधा प्रश्न होगा कि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी आपको दी गई। अब क्या किया जाए ? मिशन रिपीट आपके नाम पर कैसे संभव होगा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने बयान देकर साफ़ कर दिया है कि हार की वजह महंगाई थी और कुछ लोग पार्टी के भीतर रहकर भी पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने कुछ तो सीखा: 12 से 17 रूपए तक कम होने जा रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

इन सबके बीच यह तो तय हो गया है कि आने वाले दिल हिमाचल प्रदेश की राजनीति के लिए काफी अहम होने जा रहे हैं। देखना यह भी दिलचस्प होगा कि केंद्रीय आलाकमान जयराम ठाकुर के ऊपर भरोसा दिखाती है या फिर किसी नए चेहरे को मौक़ा दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ