मंत्रियों पर गिरेगी हार की गाज : CM जयराम ठाकुर ने लगाई मुहर, कहा - होगा बदलाव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

मंत्रियों पर गिरेगी हार की गाज : CM जयराम ठाकुर ने लगाई मुहर, कहा - होगा बदलाव

शिमला : हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सत्तारूढ़ दल भाजपा की करारी हार के बाद से ही मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चा जोड़ पकड़ रही थी. अब इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी मुहर लगा दी है.

मुख्यमंत्री ने की पुष्टी :

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्रीमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा की जाएगी जिसके बाद ही कोई निर्णय होगा। उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया की मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त के घर गया युवक लगाता रहा शराब का पैक, ओवरडोज ने ले ली जान

साथ ही मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य सीधा और स्पष्ट है। वर्ष 2022 में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी काम में जुट गई है। इस दौर का बहुत ज्यादा जिक्र हो रहा है। यह बहुत लंबा नहीं रहेगा। इसके बाद अगला दौर भी आएगा, जिसमें भाजपा चुनाव जीतेगी। 

हम भी जीते, हम भी हारे : जयराम ठाकुर

जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम भी जीते, हम भी हारे। वे भी जीते, वे भी हारे। अगले चुनाव कि लिए भाजपा आज से ही जुट गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचलः शादी वाले दिन ही उठी दुल्हे की अर्थी, काफी प्रयासों के बाद तय हुआ था रिश्ता

बता दें कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद हार पर मंत्रणा के लिए 22 नवंबर से पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो सकती है। प्रदेश भाजपा के नेताओं ने तय किया है कि यह बैठक जल्दी ही तय कर दी जाएगी। इस बैठक में हार के कारणों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ