शिमला: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव का चारों सीट भाजपा हार चुकी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लड़े जा रहे इस चुनाव में भाजपा मंडी भी नहीं बचा सकी।
CM जयराम देंगे इस्तीफा!
चुनावी हार के बाद अब चर्चा तेज हो गई है कि एक्सीडेंटल सीएम कहे जाने वाले जयराम ठाकुर खुद इस्तीफा देंगे या आलाकमान के निर्णय का इंतजार करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने नतीजों के बाद प्रेस कांफ्रेस कर हार की जिम्मेवारी स्वीकार की है।
ग़ौरतलब है कि इस उपचुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम और काम पर प्रदेश में पहली बार इतनी बड़े क्षेत्रफल में चुनाव लड़ा गया।
2022 लड़ेगी बीजेपी जयराम के नाम पर!
2017 का चुनाव भाजपा ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के नाम पर लड़ा था। सरकार बन गई लेकिन धूमल अपना सीट हार गए जिस कारण मुख्यमंत्री पद की शपथ जयराम ठाकुर ने ली। जिसके बाद इस उपचुनाव के परिणाम से साफ हो गया है कि जयराम ठाकुर आम जनता की पसंद नहीं हैं और भाजपा 2022 का चुनाव जयराम ठाकुर के नाम पर नहीं लड़ना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की चारों सीट जीती कांग्रेस: बीजेपी की शर्मनाक हार- जानें कौन कितने अंतर से जीता
जयराम पूरे चुनाव में प्रदेश भर का दौरा कर अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का बखान करते रहे। लेकिन जनता उनसे प्रभावित नहीं हुई। ऐसे में अब जयराम ठाकुर के पद पर बने रहने को लेकर शंशय के बादल छा गए हैं।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए खुद पद से इस्तीफा देते हैं या भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आने वाले दिनों में कोई चौंकाने वाला निर्णय करता था।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks