राजा के गढ़ 'अर्की' में कांग्रेस ने फहराई विजय पताका: संजय अवस्थी ने रत्नपाल को हराया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

राजा के गढ़ 'अर्की' में कांग्रेस ने फहराई विजय पताका: संजय अवस्थी ने रत्नपाल को हराया


सोलन।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अंतर्गत आते अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव का आयोजन का आयोजन कराया गया था। 

अब यहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार संजय अवस्थी ने बीजेपी के उम्मीदवार रत्नपाल को करारी शिकस्त दे दी है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान किया जाना बाकी है, लेकिन ताजा आंकड़ों को देखकर यह बात स्पष्ट है कि इस सीट पर भी बीजेपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 

अर्की विधानसभा सीट पर भाजपा के रतन सिंह पाल को 16564 और कांग्रेस के संजय अवस्‍थी को 21156 वोट मिले हैं। बताया जा रहा है कि अभी बैलेट से पड़े कुछ वोटों की गिनती बाकी है इसके बाद कांग्रेस की जीत का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ