मंडी हमारी है का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी लोकसभा सीट पर हार की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह बड़ी लीड के साथ आगे बढ़ रही हैं।
हार की ओर अग्रसर भाजपा:
बता दें कि मंडी सीट पर प्रतिभा सिंह को अब तक 3,65,650 वोट मिले हैं जबकि ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को 3,56,884 वोट की गिनती हुई है। भरमौर, लाहुल स्पीति, किन्नौर, मनाली क्षेत्रों से कांग्रेस को बड़ी लीड मिली है।
वहीं, मंडी जिले की बात करें तो जोगिंदर नगर और सिराज क्षेत्र से भाजपा को लीड मिली है। हालांकि, अभी कुछ राउंड की काउंटिंग अभी बाकी है। लेकिन रूझानों से साफ हो गया है कि भाजपा मंडी लोकसभा सीट हार चुकी है।
गौरतलब है कि जुब्बल कोटखाई का सीट कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर और अर्की से कांग्रेस के उम्मीदवार संजय अवस्थी जीत चुके हैं। यहां से बीजेपी उम्मीदवार नीलम सरैक अपना जमानत भी नहीं बचा पाईं। इसके अलावा फतेहपुर सीट पर भी कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks