शिमला डेस्क: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के तीनों विधानसभा सीट पर विजेता का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। वहीं, एकमात्र लोकसभा सीट मंडी का आधिकारिक ऐलान बाकी है,लेकिन यहां से भी प्रतिभा सिंह जीत गई हैं।
फतेहपुर-अर्की का हाल:
बता दें कि फतेहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया 5789 वोट से जीते। भवानी को कुल 24,449 वोट (42.82%) मिले। जबकि 18,660 वोट के साथ भाजपा के बलदेव ठाकुर दूसरे नंबर पर। वहीं, निर्दलीय राजन सुशांत को 12,927 वोट मिले।
अर्की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी 3219 वोट से जीते। इन्हें 30798 मत (50.86%) प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के रतन पाल सिंह 27,579 वोट के साथ दुसरे स्थान पर रहे। नोटा को 1,626 वोट और निर्दलीय जीत राम को 547 मत मिले।
जुब्बल में भाजपा का जमानत जब्त:
साथ ही जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर 6293 वोट से जीते। रोहित को 29,955 वोट (52.92%) मिले। निर्दलीय चेतन बरागटा को 23,662 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी नीलम का मात्र 2,644 वोट के साथ जमानत जब्त हो गया। अन्य निर्दलीय सुमन कदम को 170 वोट मिले।
वहीं, मंडी सीट की बात करें तो यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 8766 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने 3,65,650 हासिल किए।
जबकि बीजेपी प्रत्याशी कुशाल सिंह ठाकुर को 3,56,884 वोट मिले। उपचुनाव में कुल 7,42,771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें से 12,626 ने नोटा दबाया। अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks