बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में गौवंश संबंधित कई मामले सामने आए हैं। चाहे फिर वो उनकी अवैध तस्करी हो या फिर उनके साथ घटित हो रही अमानवीय वारदातें। ताजा मामला बिलासपुर जिले के शाहतलाई का है। जहां घास चरने गई गाय के विस्फोटक खाने से घायल होने की खबर सामने आई है।
बुरी तरह हुई जख्मी :
मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को तलाई क्षेत्र स्थित गोज्ञान केंद्र गौशाला बाला बालक नाथ झबोला से 90 गायों को चरने के लिए खड्ड किनारे छोड़ा गया था। इस दौरान घास चर रही एक गाय विस्फोटक खाने के चलते घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : सरेराह लड़की छेड़ना पड़ा महंगा, पब्लिक ने दौड़ाया तो हुआ रंगबाज के कार का एक्सीडेंट
इस घटना में गाय का जबड़ा फट गया और वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गई। विस्फोटक की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो पाया की गाय का जबड़ा फटा हुआ है और वह बुरी तरह से घायल हुई पड़ी थी।
शिकार करने के लिए लगाते हैं विस्फोटक :
घटना की जानकारी उन्होंने गौशाला के प्रधान को दी। जिन्होंने डॉक्टर को मौके पर बुलाकर गया का उपचार करवाया। बताया जा रहा है कि कुछ विशेष समुदात के लोग जानवरों का अवैध शिकार करने के लिए विस्फोटक खड्ड किनारे व वीरान जगहों पर लगाते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में हो रही पेट्रोल-डीजल की चोरी, ट्रक का टैंक किया खाली; कई मामले आए सामने
बता दें कि यह क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी विस्फटोक खाने के कारण गाय घायल हुई हैं। परंतु अब तक इस संबंध में कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks