हिमाचल : 78 वर्षीय लापता बुजुर्ग घर के पास नाले में मिला, शहर में ढूंढ रही थी पुलिस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल : 78 वर्षीय लापता बुजुर्ग घर के पास नाले में मिला, शहर में ढूंढ रही थी पुलिस

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से पिछले दिनों लापता हुए वृद्ध का शव आज नाले से बरामद कर लिया गया है। बीते 30 अक्टूबर को ही लापता थे, इनकी खोजबीन में परिजन काफी परेशान चल रहे थे।

खोज रही थी पुलिस:

बता दें कि उक्त वृद्ध की पहचान शंकर सिंह कंवर (78 वर्ष) निवासी गांव क्वालग डाकघर ब्यूलिया के तौर पर हुई है। बीते 30 अक्टूबर को परिजनों ने शंकर सिंह के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खोजबीन की कार्रवाई पुलिस कर रही थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: निजी स्कूल नहीं मानते सरकारी आदेश, छुट्टी के दिन भी छात्रों को स्कूल बुला किया कार्यक्रम

इसी बीच सोमवार को क्वालग के समीप स्थानीय लोगों ने  नाले में बुजुर्ग का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों में भी मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आचार संहिता हटते ही शुरू होगी शिक्षक भर्ती और प्रोमोशन प्रक्रिया; जानें डिटेल्स

डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो सकेगा कि आखिर मौत का सही कारण क्या है? उन्होंने कहा कि शव बरामदगी को लेकर सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ