बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में अपने रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए 40 वर्षीय शख्स का शव खेतों में बरामद होने की खबर सामने आई है। यह घटना जिले के पगीं गांव में पेश आई है।
पत्नी ने देखा शव:
मिली जानकारी के मुताबिक तरसेम लाल निवासी विजयपुर अपने किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार की विधि में शामिल होने के लिए गया हुआ था। इस दौरान उसकी पत्नी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने समोह गई हुई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला के घर में दी दबिश; निकली चिट्टा तस्कर, अरेस्ट
इस मामले पर जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि उस दिन उसकी तरसेम लाल से कोई बातचीत नहीं हुई थी। इस बीच जब वे शाम के समय करीब 4 बजे खेतों की ओर गई तो वहां से उसके घर के लिए आने वाले शॉर्टकट रास्ते में उसे अपने पति का पैर एक टहनी पर पड़ा हुआ दिखा।
मुंह के बल पड़ा हुआ था:
उसका पति मुंह के बल पड़ा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। अपने पति को बेसुध हालत में पाकर महिला ने खूब शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उसके पति को सीधा किया और साथ ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरी भारत सरकार नंबर की कार, वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी थी सवार
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया की मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, मृतक के घरवालों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks