कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक पुरुष द्वारा गलती से जहरीले पदार्थ खाने की खबर सामने आ रही है। दोनों की इलाज के दौरान मौत की अपडेट सामने आई है।
काफी समय से बीमार था पुरुष:
बता दें कि दोनों ही मामले कांगड़ा जिले के पंचरुखी पुलिस थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति को उसके परिजनों ने दोपहर को उल्टियां करते देखा। इसके बाद वे उसे उपचार के लिए पहले पालमपुर उपमंडल अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : डाक विभाग-पोस्टल सर्किल में निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई; जानें डिटेल्स
स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था और इस वजह से परेशान था। जिस कारण उसने दवाई समझ घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया होगा।
दूसरा मामला भी मिलता जुलता:
वहीं, दूसरा मामला भी ठीक इसी तरह का है। पंचरुखी क्षेत्र निवासी महिला के परिजनों ने बताया कि महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलने पर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बस स्टैंड पर खड़ी थी पत्नी, स्कूटी से पहुंचा पति; नुकीले हथियार से सिर पर किया वार
वहीं, पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि परिजनों का बयान ठीक है या फिर दाल में कुछ काला है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks